Posted on 01 Jan, 1970 05:30 am

Likes - 0 535


मुंबई फेस्ट का अद्वितीय और विशाल आयोजन १९ से २१ जनवरी को

मुंबई फेस्टिवल का अद्वितीय और विशाल आयोजन होने जा रहा है जिसमें मुम्बई से ही नहीं, बल्कि विश्व भर से आये कलाकार और बॉलीवुड से जुड़े लोग जश्न मनाने के लिए तैयार है, जिसमें सात अलग-अलग द्वीपों का नजारा देखने को मिलेगा। यह मेगा फेस्ट केवल मुंबई का जोश, जनता, मानवता, संस्कृति, विरासत और समृद्धि की भावना के बारे में नहीं है, बल्कि मुम्बई की आत्मा का जश्न मनाने के लिए मुंबई फ़ेस्ट अपनी तरह का पहला उत्सव है। मुंबई फेस्ट के माध्यम से मुंबई के सार को पकड़ने का प्रयास किया जाता है।

शहर की कला, भोजन, सिनेमा, फैशन और विरासत के गतिशील मिश्रण को एमएमआरडीए के मैदान में फैले सात द्वीपों की रचना कर महसूस किया जायेगा. यहाँ कला से जुडी मशहूर हस्तियाँ, प्रेरक और उभरते कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे।

मुंबई शहर के लिए एक तोहफा यह तीन दिवसीय उत्सव प्रेम व्यक्त करेगा। यह एक प्यार जो मुंबई को दुनिया के दिलों तक ले जाएगा! इसकी कुछ विशेषताएं यह होंगी. मुंबई के सर्वाधिक प्रतिष्ठित और ग्रैंड इवेंट, 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनाने की मेजबानी करने वाला पहला फेस्टिवल, 'विश्व शांति सम्मेलन' की मेजबानी करने वाला पहला फेस्टिवल, सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशकों द्वारा बनाए गए ७ असाधारण सेटों के लिए सबसे पहला फेस्टिवल.

मुंबई फेस्ट का आधिकारिक तौर पर हाल ही में एलान किया गया था, जो आचार्य डॉ. लोकेश मुनी, स्वामी इंद्रदुयम्ना, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, किकु शारदा और अंकित तिवारी की उपस्थिति में किया गया था। इस मेगा फेस्ट के मुख्य आयोजक हैं विनोद हसल - अध्यक्ष, कृष्ण कुमार सिंह - उपाध्यक्ष, प्रणव जयराम - ट्रस्टी, अमरनाथ शारदा- प्रमोटर, हरजीत आनंद - ट्रेज़रर , अविनाश सिंह – प्रमोटर। मुंबई फेस्ट एमएमआरडीए के ४ लाख वर्ग फुट क्षेत्र पर लगाया जाएगा। एमएमआरडीए ग्राऊंड, बीकेसी, मुंबई में १९, २० और २१ जनवरी २०१८ को मुंबई फेस्ट का शानदार आयोजन किया जा रहा है.