Posted on 01 Jan, 1970 05:30 am

Likes - 0 551


चाँद सिधवानी बॉलीवुड की एक उभरती हुई संगीतकार

मशहूर एक्टर अक्षय आनंद अब डायरेक्टर बन गए हैं और उन्हों ने बतौर निर्देशक एक हिंदी फ़िल्म 'जाने क्यों दें यारों' बनाई है. जिसमे नए एक्टर्स के साथ साथ कबीर बेदी का भी अहम् रोल है। 19 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही इस फ़िल्म का टाईटल ट्रैक चाँद सिधवानी ने कम्पोज़ किया है। महिला संगीतकार चाँद सिधवानी का नाम इन दिनों बॉलीवुड में एक उभरता हुआ नाम है। झारखंड में जन्मी चाँद कोलकाता में पली बढ़ी। बचपन से ही गीत संगीत में गहरी रुचि रखने वाली चांद की माता जी को भी गायकी का शौक था इसलिए संगीत उन्हें विरासत में मिला है। जब उनकी उम्र केवल 11 साल थी तो उन्होंने अपनी पहली धुन बनाई थी.

2004 में जब संगीतकार बनने का ख्वाब लिए वह मुंबई आई, तो उन्हे संघर्ष के एक दौर से गुजरना पड़ा, खैर 2005 में यूनीवर्सल म्यूजिक कंपनी से उनका पहला अल्बम "सुन बाई 3 सिस्टर्स" रिलीज़ हुआ। लेकिन 2007 में चांद फिर कोलकाता चली गई। उन्होंने 2010 तक वहां बंगाली अल्बम और बंगाली फिल्मो में संगीत दिया। मुम्बई में दोबारा नए जोश के साथ वह  2011 में आईं और बॉलीवुड में नए तरीके से स्ट्रगल शुरू किया उन्हें बहुत मायूसी और नाकामी मिलती लेकिन उन्होंने उम्मीद कभी नही छोडी।

उन्होंने एक मराठी फिल्म शार्ट कट का टाइटल ट्रैक कम्पोज़ किया। पिछले वर्ष उन्होंने एक हिंदी फिल्म 'दिल हो गया पतंगा' के लिए सिंगर शाहिद मालया से एक गीत गवाया। 2017 में चांद का एक अल्बम ज़िक्र भी रिलीज़ हुआ था।पिछले साल अमिताभ बच्चन को उन्होंने एक गीत "सुपर स्टार" समर्पित करके कम्पोज़ किया और गाया भी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.इस गीत की वजह से उनकी मुलाकात बिग बी से हुई.

फ़िल्म "जाने क्यों दे यारों" के टाइटल ट्रैक को उन्होंने फिल्म की थीम के अनुसार एक रॉक सांग के रूप में कम्पोज़ किया जिसे रघु राजा ने गाया है. इस गीत के विडियो में वह म्यूजिशियन के रूप में नजर भी आएँगी. चाँद ओपी नैय्यर, आरडी बर्मन, शंकर जयकिशन और एआर रहमान के म्यूजिक की दीवानी रही है। वह आने वाली कई फिल्मों के लिए भी गीत कम्पोज़ कर रही हैं।