Posted on 11 Jan, 2020 03:20 pm

Likes - 2 604


प्रियंका सिंह की फिल्म

प्रियंका सिंह के निर्देशन और मुख्य भूमिका वाली फिल्म "एसिड" एक सच्ची कहानी पर आधारित है जो सभी एसिड अटैक सर्वाइवर्स के अनुभवों को दर्शाती है।  यह फिल्म दूसरे वीक में भी सफतापूर्वक प्रदर्शन कर रही है, इसलिए मुंबई के जेमिनी थियेटर में फिल्म "एसिड" की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जहां दर्शकों के साथ साथ मीडियाकर्मियों ने भी फिल्म को देखा। यहां मौजूद हर व्यक्ति ने इस फिल्म को पूरे दिल से बनाने के लिए कलाकारों और पूरी टीम की कड़ी मेहनत की सराहना की।

इस फिल्म की कहानी उस महिला के दर्द के बारे में बताती है जो इस गहरे जख्म से गुजरती है। ऐसे मामले में, अक्सर एक एसिड अटैक सर्वाइवर आत्मविश्वास और गर्व के साथ जीवन जीने की इच्छा शक्ति खो देती है। मगर इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि एसिड हमले की शिकार लड़की पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जीती है और ज़िन्दगी में जीतती है। इस फिल्म में विशुद्ध रूप से इस तरह के दर्द से पीड़ित लोगों का चित्रण किया गया है और उन्हें उत्साह और गर्व के साथ अपना जीवन जीने के लिए कहा गया है।

यह फिल्म दर्शकों के लिए एक प्रेरणा है। फिल्म में ऐसी लड़कियों के दर्दनाक हालात को देखकर दर्शको की आंखों में आंसू आ जाते हैं। फिल्म 3 जनवरी, 2020 को रिलीज़ हुई थी और अब दूसरे हफ़्ते में कामयाबी के साथ चल रही है। फिल्म का संगीत भी लोगों को पसन्द आ रहा है। फिल्म एक आई ओपनर है और इसे अवश्य देखना चाहिए।

फिल्म में प्रियंका सिंह, मान सिंह, ममता वर्मा और रंगीला राही ने अहम किरदार निभाए हैं। इस फिल्म को इसरार अहमद (स्क्रीनशॉट मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप) द्वारा रिलीज़ किया गया है।