Posted on 14 Sep, 2019 03:40 pm

Likes - 1 598


कृष्णा अभिषेक ने अपनी कॉमेडी फ़िल्म

कृष्णा अभिषेक और हेमंत पाण्डे अँधेरी के जानेमाने गणपति अँधेरी का राजा पंडाल आये ,अपनी कॉमेडी फ़िल्म लाइफ में टाइम नहीं है का पोस्टर लांच करने। इस फ़िल्म में एक नहीं बल्कि पांच निर्माता हैं - मनीष रांदेर , श्यामसुन्दर मालानी , राजेश रांदेर ,विष्णु सारदा और संजय गर्ग।  फ़िल्म का निर्माण पूजा मूवीज और फन के बैनर से हुआ है। मनोज शर्मा इस फ़िल्म के लेखक निर्देशक हैं। सनी अगरवाल ने प्रोजेक्ट डिज़ाइन किया है वहीँ प्रवीण भारद्वाज ने फ़िल्म का संगीत दिया है। इस फ़िल्म में ढेर सारे कलाकार हैं - कृष्णा अभिषेक ,युविका चौधरी ,रजनीश दुग्गल ,शक्ति कपूर , राजपाल यादव , हेमंत पांडे , अंजन श्रीवास्तव ,गोविन्द नामदेव ,टीकू तलसानिया और कई कलाकार। ये फ़िल्म पुरे भारत में १८ अक्टूबर को रिलीज़ होगी।