Posted on 09 Sep, 2019 07:20 pm

Likes - 1 662


जितिन के जीथ्री का एक अनोखा वेब शो है

आज भी हमारे समाज में लड़कियों और औरतों के साथ कुछ वैसा ही बर्ताव किया जाता है जैसा व्यवहार दशकों पहले किया जाता था। जैसे बेटों की तरह बेटियों की पढ़ाई पर ध्यान न देना, कम उम्र में उनकी शादी, विदेशों में रहने वाले लड़कों से विवाह करवा देना इस तरह की समस्याएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी पहले के जमाने में थीं निर्माता निर्देशक जितिन के जीथ्री के शो फैंटेसी फ्राईज में ऐसी ही बातों को उजागर किया गया है। बहुत कम ड्यूरेशन के इस शो में कई मैसेज भी देने का प्रयास किया गया है।

आज का दौर डिजिटल युग माना जाता है, आज हर इंसान के पास मोबाइल है और डेटा भी है, ऐसे में लोग वेब शोज देख रहे हैं। इसलिए वेब शोज की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ रही है। एकता कपूर और अनुराग कश्यप जैसे बड़े निर्माता भी आज डिजिटल मीडियम पर अपने शोज पेश कर रहे हैं, लेकिन आज के अधिकतर शोज में जो कमी है वह है गुणवत्ता और समझ की कमी। वेब सीरीज के नाम पर कई निर्माताओं ने वल्गर कंटेंट भी दर्शको के सामने पेश करना शुरू कर दिया है मगर फिल्म निर्माता निर्दशक जितिन के जीथ्री इस क्षेत्र में एक अलग सोच के साथ आए हैं।

उन्होंने अपने नए वेब चैट शो "फैंटेसी फ्राइज़" में क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया है। उनका यह शो बाकी शोज से इसलिए अलग और यूनिक है क्योंकि इसमें वास्तविक कहानियां हैं जो इस वेब शो के माध्यम से लोगों तक पहुंच रही हैं। बहुत सी महिलाएं अपने ऊपर गुजरी हुई बातें बता तो देती हैं मगर अपना नाम और अपनी पहचान सामने लाना नहीं चाहती। ऐसी ही महिलाओं की सच्ची दस्तानों को वेब शोज के जरिए एक्ट्रेस पेश करती हैं। इस शो से कई महिलाओं की असल ज़िन्दगी के अनुभव सामने आ रहे हैं। लेकिन जिन औरतों या लड़कियों पर ऐसी घटनएं गुजरी है उनके नाम और उनकी पहचान को गोपनीय रखा गया है। प्रोड्यूसर डायरेक्टर जितिन के जीथ्री कहते हैं कि वह इस शो के माध्यम से महिलाओं को अपनी गहरी भावनाओं को दूसरों के साथ साझा करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस शो के जरिए महिलाओं के दुख दर्द और उनके घर परिवार समाज में होने वाली दुश्वारियों को बड़े प्रभावी ढंग से दिखाया जाता है। जितिन के जीथ्री के पास संसाधनों की कमी के बावजूद अच्छे और अनोखे विज़न की कमी नहीं है। उन्होंने अपनी इस अनोखी पहल से वेब वर्ल्ड में एक क्रांति लाने का प्रयत्न किया है। जितिन के जीथ्री ने अपने अलग किस्म के शो "फैंटेसी फ्राइज़" के माध्यम से वेब शोज की दुनिया में एक स्वच्छ छवि बनाई है। उनका कहना है कि उनके शोज वल्गर नहीं होते इसलिए इसे हर वर्ग और हर उम्र के दर्शक देख सकते हैं।