Posted on 15 Aug, 2019 02:10 pm

Likes - 0 558


महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए अथर्व एजुकेशनल ट्रस्ट ने किये दस लाख रूपए दान

भारी वर्षा और नदियों में बाढ़ आने से महाराष्ट्र के कई इलाके डूब गए जिसमें कोल्हापुर, सतारा और सांगली शामिल हैं| लगातार बारिश से आई बाढ़ से जान और माल का भारी नुकसान हुआ है| कई गैर-सरकारी संगठन आगे बढ़कर महाराष्ट्र के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए योगदान कर रहे हैं| अथर्व शैक्षिक ट्रस्ट ने ₹ 10,00,000 / - की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है| अथर्व ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के सामने ये चेक प्रस्तुत किया|

अथर्व फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील राणे ने कहा, “एक सामाजिक ज़िम्मेदारी के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम हमारे लोगों के लिए खड़े रहें और उनकी मदद के लिए हमेशा अपना हाथ आगे बढ़ाएं | दान की गयी राशि बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास में उपयोग की जाएगी | इस प्राकृतिक आपदा से बहुत क्षति हुई है| मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूँ की आगे आयें और अपनी क्षमता अनुसार दान करें।  

पिछले बीस सालों से मलाड वेस्ट स्थित अथर्व शैक्षिक ट्रस्ट उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है, साथ ही ये ट्रस्ट विभिन्न सामाजिक कल्याण की गतिविधियों में भी सक्रिय है|