Posted on 07 May, 2018 04:10 pm

Likes - 0 567


सिंगर संजय सोनी स्ट्रगलर के नए सिंगल

मुम्बई में सिंगर संजय सोनी स्ट्रगलर के नए सिंगल "शिकायत" का पोस्टर लांच किया गया। इस गाने के संगीतकार देव आशीष हैं, जबकि इसके वीडियो में सिकन्दर कुरैशी और प्रियंका त्यागी नज़र आएंगे। इस खूबसूरत गीत को अगले महीने राजस्थान में शूट किया जाएगा जबकि इसे जुलाई तक रिलीज़ करने का इरादा है। मॉडलिंग की दुनिया से आए सिकन्दर कुरैशी का यह पहला म्यूजिक वीडिओ होगा हालांकि उन्होंने कई ब्रांड्स के विज्ञापन में काम किया है। बरेली की रहने वाली प्रियंका त्यागी खुद को बेहद लक्की मानती है कि उन्हें अधिक स्ट्रगल नही करना पड़ा और संजय सोनी स्ट्रगलर ने उन्हें इस एल्बम में ब्रेक दिया। उन्होंने एयर होस्टेस के रूप में अपना कैरियर शुरू किया था मगर फिर उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।

लगभग 17 म्यूजिक वीडियो कर चुके संजय सोनी अपने नाम के साथ स्ट्रगलर इसलिए लगाते हैं ताकि वह कभी स्ट्रगल करने से पीछे नही हटे। वह अब भी खुद को एक स्ट्रगलर ही मानते हैं. वह स्ट्रगलर को मौका भी देते हैं. इस एल्बम के वेडिओ में भी उन्होंने दो मॉडल्स सिकन्दर कुरैशी और प्रियंका त्यागी को अवसर दिया है. इस गाने में आज रिलेशनशिप में हो रहे ब्रेकअप और पैच अप की कहानी बयां की गई है। मिस्टर रजवाड़ा का ख़िताब जीत चुके सिकन्दर कुरैशी ने कई ब्रांड्स की मॉडलिंग भी की है। गायक संजय सोनी स्ट्रगलर का मानना है कि इस गीत का म्यूजिक श्रोताओं को बहुत सुकून देगा. संगीतकार देवाशीष आदेश श्रीवास्तव के साथ काफी काम किया है। उन्होंने कई मराठी फ़िल्मे भी की है।