Posted on 03 Feb, 2018 02:33 pm

Likes - 0 530


रिचा चड्ढा और शिबानी कश्यप का म्यूज़िक वीडियो 'वन्नाबी फ्री' लॉन्च

शिबानी कश्यप और रिचा चड्ढा ने मुंबई में अपने नए सिंगल 'वन्नाबी फ्री' को लॉन्च किया।

 लोगों को सोशल मीडिया के बंधनों से आजाद होने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिवानी कश्यप और रिचा चड्ढा ने संगीत का सहारा लिया है। यह वीडियो लोगों को इस बात का अहसास कराता है कि, व्यक्तिगत रिश्ते सोशल मीडिया की दुनिया से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

 इस मौके पर गायक मीका सिंह, मीत ब्रदर्स जोड़ी के मनमीत और हरमीत, रश्मी-विराग राइटर डूओ (लेखक जोड़ी) के विराग और डिजाइनर एमी बिलिमोरिया के साथ-साथ कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

यह गीत को ज़ी म्यूजिक लेबल के तहत डिजिटल माध्यम से रिलीज़ किया गया है।