Posted on 21 Feb, 2018 04:50 pm

Likes - 0 576


ब्रिटेन की आर्टिस्ट ने किया अनुष्का शर्मा का 'चुड़ैल' वाला मेकअप

आम तौर पर बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के लिए ए-ग्रेड स्टार जल्द तैयार नहीं होते। बॉलीवुड में स्थापित कलाकारों के लिए अचानक हॉरर फिल्म में करना आसान नहीं होता है। लेकिन अनुष्का शर्मा ने यह रिस्क लिया है. वह न केवल फिल्म 'परी' में मेन लीड प्ले कर रही हैं बल्कि इसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं. अनुष्का शर्मा की इस तीसरी होम प्रोडक्शन फिल्म परी के ट्रेलर को लोगों ने पसंद किया है।कहा जा रहा है कि परी में अनुष्का ने रुखसाना नाम की एक लड़की का किरदार निभाया है। इस किरदार में वह बेहद डरावनी लग रहीं हैं। ब्रिटिश प्रोस्थेटिक डिजाइनर क्लोवर वोटोन ने अनुष्का को उस डरावने लुक में ढाला है. वह कहती हैं कि अनुष्का का मेकअप डिजाइन करना इतना आसान नहीं था। अनुष्का को रुखसाना के रूप में ढालना काफी मुश्किल रहा। अनुष्का के बाल गंदे और त्वचा रूखी दिखाने के साथ-साथ उन्हें आकर्षक दिखाना भी जरूरी था। उनके लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा अनुष्का को रुखसाना बनाना।

उल्लेखनीय है कि अनुष्का शर्मा  की यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज हो रही है। क्लीन स्लेट फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म से प्रेरणा अरोड़ा भी जुडी हुई हैं.