Posted on 08 Feb, 2018 03:59 pm

Likes - 0 553


​कनिका कपूर ​ने बकिंघम पैलेस में प्रिंस चार्ल्स की उपस्थिति में ​परफॉर्म किया

बॉलीवुड की ​सिंगिंग सनसनी, कनिका कपूर ​फ़िलहाल लंदन में ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट की ​१० वीं वर्षगांठ के उत्सव ​में शामिल हुई। बहुत से लोग नहीं जानते कि हिट गायिका ट्रस्ट की एक राजदूत भी हैं और बकिंघम पैलेस में परफॉर्म करने वाली एकमात्र भारतीय कलाकार हैं।

प्रिंस चार्ल्स ने इस उत्सव को ​​होस्ट किया , ​इस उत्सव में ​कनिका ने अपने सुपरहिट गीतों को प्रसिद्ध ब्रिटिश निर्माता, ​नॉटीबॉय ​के संगीत के साथ पेश किया। ​गानों का ​संगीत सूफी और लोकप्रिय अंग्रेजी गाने का लाइव मिक्स था जिसे लोगो ने बेहद पसंद किया ।

कनिका कहती है "​ यह तीसरी बार है जब मैं प्रिंस चार्ल्स से मिली हु , जो अपने आप में एक सम्मान है। ब्रिटिश एशियाई ट्रस्ट की एक राजदूत के रूप में, मुझे विश्व स्तर पर भारतीय संगीत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। "