Posted on 03 May, 2018 12:50 pm

Likes - 0 542


'गांधी: द कांस्पीरेसी' में चाचा नेहरू के रूप में दिखेंगे रजित कपूर

आने वाली ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'गांधी: द कांस्पीरेसी​' ​(गांधी ​हत्या: एक साजिश)​ ​में अभिनेता रजीत कपूर चाचा नेहरू के किरदार में नजर आएंगे। ​लक्ष्मी आर अय्यर द्वारा निर्मित  और करीम ट्रेडीडिया और पंकज सहगल द्वारा निर्देशित​ गांधी: द कांस्पीरेसी​ ​(गांधी ​हत्या: एक साजिश)​ इसी साल रिलीज होगी। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की अंतिम ​इंटरनेशनल फिल्म है।

देखा जाए तो गांधी पर कई फिल्में बन चुकी है लेकिन ​लक्ष्मी आर अय्यर का मानना है कि इस फिल्म में कुछ अनछुए तथ्यों का खुलासा ​होगा। लक्ष्मी ने ये भी कहा कि, "स्वतंत्रता और देश के विभाजन के तुरंत बाद भारत के लिए बहुत कठिन समय था, जिसमें 2 लाख से अधिक लोग मरे थे और 14 लाख से अधिक भारतीयों को विस्थापित किया था। '

रजित कपूर कहते हैं 'मैं हमेशा से स्क्रीन पर एक ऐतिहासिक किरदार प्ले करना चाहता था, और मैं बहुत खुश हूँ कि गाँधी हत्या एक साज़िश ने मेरे ख्वाब को पूरा कर दिया. नेहरु जी का किरदार प्ले करना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है और बहुत अच्छा अनुभव रहा.इस फिल्म में काम करना मेरे लिए एक महान अनुभव था और नेहरूजी की भूमिका को करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। वह एक ऐतिहासिक राजनेता थे और भारत की स्वतंत्रता में उनका बहुत बड़ा योगदान था।''

फिल्म में चाचा नेहरु के रूप में रजित का लुक इस मूवी की यूएसपी है. उनका प्रिन्स कोट, लाल गुलाब और व्हाईट टोपी सब रजित पर सूट भी कर रहा है.