Posted on 30 May, 2019 09:10 pm

Likes - 0 783


किन्नरों को देखने का नज़रिया बदलेगी निर्माता सुरेश शर्मा की फिल्म 'हंसा-एक संयोग'

चित्रगृही फिल्म्स कृत चर्चित हिंदी फिल्म 'हंसा—एक संयोग' इसी 31 मई, 2019 को मुंबई के साथ साथ सर्वत्र रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता हैं सुरेश शर्मा तथा निर्देशक हैं  संतोष कश्यप व धीरज वर्मा। लेखक संतोष कश्यप हैं। सह—निर्माता हैं वरुण शर्मा, डी. चंद्राकर, मनु श्रीवास्तव और आर. सुशील गार्गी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं शरत  सक्सेना, सयाजी शिन्दे, अखिलेंद्र मिश्रा, आयुष श्रीवास्तव, मंत्रा पटेल, दीपशिखा नागपाल, अमन वर्मा, इश्तियाक खान, पंकज अवधेश शुक्ला सहित कई कलाकार हैं। इस फिल्म की  शूटिंग छत्तीसगढ़ एवं मुंबई में की गई है। निर्माता सुरेश शर्मा ने फिल्म हंसा—एक संयोग की कहानी के बारे में बताया कि छत्तीसगढ़ के एक बड़े ठाकुर परिवार में एक बच्चे का  जन्म होता है, जो किन्नर है। इसका नाम है नामानुज, जिसे गुरु मां किन्नर (अखिलेंद्र मिश्रा) द्वारा हंसा नाम दिया जाता है।

ठाकुर परिवार के लोग हंसा को अपने परिवार में नहीं रखना चाहते, उसे वे गुरु मां के किन्नर समाज को सौंप देना चाहते हैं। पर उसकी मां ऐसा नहीं होने देती। वह उसे बेटे की  तरह पालती है। बाद में हंसा के इस समाज में अस्तित्व को लेकर तमाम घटनाएं विभिन्न मोड़ लेती हैं। किन्नर हंसा पर रेप का आरोप भी लगता है, फिर किस तरह हंसा की कहानी का अंत होता है, यही इसका मुख्य विषय है।

यह फ़िल्म किन्नर को केंद्र में रखकर बनाई गई एक फिल्म है जो समाज मे उनकी समस्या को उजागर करेगी। फ़िल्म के प्रोड्यूसर सुरेश शर्मा ये मानते है कि फ़िल्म दर्शको के दिल को छू जाएगी और किन्नर समुदाय को देखने का लोगों का नज़रिया बदलेगा। सुरेश शर्मा कहते है कि समाज मे बदलाव लाने के लिए उनकी ये एक कोशिश है। किन्नर समाज का दर्द बयां करती एक भावनात्मक फिल्म है "हंसा-एक संयोग". सुरेश शर्मा कहते है कि किन्नरो की स्थिति बेहद चिंताजनक है। वे समाज में हाशिए पर हैं। और शर्मनाक जिंदगी बिताने पर मजबूर हैं। खुद को शर्मिंदा महसूस करने वाले कुछ किंन्नर तो भीख मांगने के लिए भी मजबूर हैं। किन्नरो के इन्हीं तमाम दर्द को बयाँ करती यह एक हिन्दी फिल्म है.

अखिलेन्द्र मिश्रा ने इस फिल्म में किन्नर समाज के गुरु का रोल किया है. अखिलेन्द्र मिश्रा ने कभी इससे पहले किन्नर का रोल नहीं किया था इसलिए उनके लिए काफी चैलेन्ज भरा रोल था. मगर उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और बेहतरीन एक्टिंग की. फिल्म में हंसा का टाइटल रोल आयुष श्रीवास्तव निभा रहे हैं.