Posted on 13 Feb, 2018 12:00 pm

Likes - 0 578


प्रियंका चोपड़ा​ की पहली ​​असमिया फिल्म '​भोगा खिरकी' ​की घोषणा !

प्रियंका चोपड़ा​ की कंपनी पर्पल​ पेबल पिक्चर्स अपनी ​पहली ​असमिया फिल्म, '​​भोगा खिरकी​ ​' ('ब्रोकन विंडो') का निर्माण करने के लिए तैयार हैं। बैनर ​की संस्थापक, प्रियंका चोपड़ा और डॉ​​. मधु चोपड़ा ने ​जब से ​क्षेत्रीय सिनेमा में प्रवेश किया, ​तभी से सिनेमा के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता​ को वे​ अंतरराष्ट्रीय​ स्तर पर​ मान्यता ​दिलाने में जुटी है ।

मराठी फिल्म वेंटीलेटर​ ​के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जित करने के बाद, और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सिक्किमी फिल्म​ का सफल प्रीमियर करने  के पश्चात ​अब होम प्रोडक्शन चार साल के अंतराल के बाद पद्म भूषण विजेता, जानू बरुआ के साथ अगली फिल्म बनाकर सफलता का सफ़र जारी रखेंगे। 

​यह ​कहानी एक महिला के बारे में​ है ​, ​जिसकी जिंदगी में तीन लोगों के बीच वैचारिक और अस्तित्व के संघर्ष के कारण ​जीवन ​उथल-पुथल ​हुआ  है- उसके पिता,  पति और एक अजनबी​ की यह कहानी है , भोगा खिरकी ​की कहानी उत्तर-पूर्व में एक ​अनछुए विषय ​पर है।

प्रियंका की माँ डॉ​ मधु ​चोपड़ा ​कहती हैं, "हम एक​ होम प्रॉडकशन होने के नाते चाहते है कि पूरी ​दुनिया ​​में असमिया फिल्म, ​भोगा खिरकी​​ दिखाई जाये। ​उत्तर-पूर्वी राज्य हमारे देश में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और हम​  उनकी संस्कृति के बारे में​ ​​बहुत कम  जानते हैं​ . मैं वास्तव  में इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं​​, ​मुझे ​जानू बरुआ जैसी सिनेमा​ की बड़ी​ प्रतिभा के साथ सहयोग करने पर गर्व है।