Posted on 28 Jan, 2019 02:20 pm

Likes - 0 579


फिल्म 'गली बॉय' का दमदार संगीत म्यूजिक इंडस्ट्री का खेल बदलने के लिए तैयार!

गली बॉय का म्यूजिक एल्बम बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में गेम बदलने के लिए तैयार है। गली बॉय के निर्माताओं ने हाल ही में मुंबई में हुए भव्य लाइव म्यूजिक लॉन्च इवेंट में म्यूजिक एल्बम लॉन्च कर दिया है, जहां रणवीर सिंह रैपर डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स के साथ ज्यूकबॉक्स के सभी गानों पर रैप करते हुए नज़र आये। गली बॉय के ज्यूकबॉक्स का लिंक एक्सेल एंटरटेनमेंट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया गया है, जिसमें कुल 18 गाने हैं और प्रत्येक गाने में इंटेंस लिरिक्स के साथ मजेदार रैप संगीत शामिल किया गया है। जोया अख्तर का संगीत ड्रामा निश्चित रूप से खेल को बदल देगा क्योंकि गली बॉय के ज्यूकबॉक्स में कई तरह के गाने शामिल किए गए है और पूरा एल्बम संगीत इंडस्ट्री में गेम चेंजर के रूप में नज़र आएगा क्योंकि यह गाने नियमित बॉलीवुड ट्रैक नहीं बल्कि असली हिप हॉप संगीत हैं।

इससे पहले रिलीज हुए गानों को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और यह युवाओं और सभी रैप प्रेमियों के बीच एक एंथम गीत बन गया है। गली बॉय धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है। पहली बार बड़े पर्दे पर आलिया भट्ट के साथ नज़र आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फ़िल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। गली बॉय में आलिया भट्ट भी हैं जो एक्सेल एंटरटेनमेंट और जोया अख्तर के साथ पहली बार अभिनय कर रही हैं और फिल्म में अनदेखे अवतार में नज़र आएंगी।

फ़िल्म में रणवीर का किरदार भारतीय रैपर नेज़ी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस के जीवनगाथा से प्रेरित है। जोया अख्तर द्वारा रचित भूमिगत संगीत की वास्तविक दुनिया में रणवीर सिंह का रैपर अवतार दर्शकों को पसंद आ रहा है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित "गली बॉय" 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।