Posted on 01 Nov, 2020 11:50 pm

Likes - 0 519


श्री विद्यासागर जी की बायोपिक फिल्म ’मेरे जिनवर मेरे गुरुवर’’ का भव्य मुहूर्त

आजकल बायोपिक फ़िल्में दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। बायोपिक फ़िल्मों में समाज के ऐसे व्यक्तित्व जिनके जीवन की घटनाओं, संघर्ष और लोककल्याण के कार्य आनेवाले कई वर्षों तक लोगों के लिए प्रेरणा बने किरदार को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। दिगम्बरचार्य 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी के जीवन की अभूतपूर्व घटनाओं, जनकल्याण के लिए उनके द्वारा किया गए त्याग और तपस्या को अब एक फ़िल्म के माध्यम से पूरे विश्व के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। नाथ मूवीज़ के बैनर तले फ़िल्म मेरे जिनवर मेरे गुरुवर का भव्य मुहूर्त मुंबई में किया गया। इस अवसर पर फ़िल्म के  निर्माता निर्देशक श्री सुनील आचार्य, फ़िल्म के शीर्ष कलाकार नवतेज, अंकिता लोखंडा, भाग्यश्री, गीतकार दिनेश जैन संगीतकार विवियन रिचर्डसन, गायिका ख़ुशबू जैन, कोरियोग्राफ़र निक्की बत्रा, उद्योग पति अशोक जैन एवं मनीषा जैन, अजय जैन एवं कश्मीरा जैन, अनिल सराफ़ और नीलू सराफ़ उपस्थित थे। 

राष्ट्र-चिन्तक, कवि हृदय, त्याग और तपस्या की साक्षात् मूरत जैनाचार्य संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित बायोपिक फिल्म ‘’मेरे जिनवर मेरे गुरुवर’’ का निर्माण नाथ मूवीज़ द्वारा शकुन्तलम स्टूडियो के सहयोग से किया जा रहा है। फ़िल्म के महूरत के साथ सुरेश वाडेकर ने अपने मधुर स्वर में एक गाना भी रिकार्ड किया। ‘’मेरे जिनवर मेरे गुरुवर’’ एक संगीतमय फ़िल्म होगी। जिसमे फ़िल्म इंडस्ट्री के शीर्ष गायक जावेद अली, कैलाश खेर, शदाब साबरी, सुरेश वाड़कर, ख़ुशबू जैन द्वारा मधुर और प्रेरणादायी गीतों को तैयार किया गया हैं।

फ़िल्म में अभिनेता नवतेज सिंह , भाग्यश्री, अंकिता लोखंडा और गोविंद नामदेव प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएँगे। ‘’मेरे जिनवर मेरे गुरुवर’’ की कहानी क्षुल्लक़ धैर्यसागर जी महाराज ने लिखी हैं। फ़िल्म के संगीतकार  विवीयन रिचर्डसन हैं, गीत दिनेश जैन एवं सुरेश त्रिवेदी ने लिखे हैं। फ़िल्म के एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर राजीव प्रसाद हैं और साउंड इंजीनियर आकृति राजीव प्रसाद और चिन्मय पराडिया हैं। इस अवसर पर सुनील आचार्य ने कहा कि “108 आचार्य श्री विद्यासागर जी का पूरा जीवन प्रेरणादायी है।

आचार्य जी के जीवन की कई घटनाओं को इस फ़िल्म के माध्यम से विश्व पटल पर दिखाया जाएगा। पूरे चार वर्ष के रिसर्च और संतो से चर्चा के बाद दिगम्बर समाज पर फ़िल्म बनाने का निर्णय लिया गया है। आचार्य श्री विद्यासागर जी का पूरा जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है, यह फ़िल्म उनके जीवन पर बेस्ड होगी। ’मेरे जिनवर मेरे गुरुवर’’ का फ़िल्मांकन मुंबई, इंदौर, अजमेर, जयपुर, सागर के विभिन्न लोकेशंस पर किया जाएगा। फ़िल्म को सबसे पहले फ़िल्म महोत्सव में भेजा जाएगा, फिर पूरे देश के सिनेमगृहो में फ़िल्म प्रदाशित की जाएगी।

By Gaazi Moin