Posted on 31 Jan, 2019 01:40 pm

Likes - 0 582


फिल्म 'गली बॉय' में ५ से ज्यादा स्ट्रीट रैपर्स का जलवा

हाल ही में फिल्म गली बॉय के निर्माताओं ने एक शानदार लाइव म्यूजिक लॉन्च इवेंट में  फिल्म का म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है, जहां रणवीर सिंह के साथ रैपर डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स फिल्म के सभी गानों पर रैप करते हुए नज़र आये थे।  गली बॉय में कई तरह के गानो को शामिल किया गया है और यह गाने नियमित बॉलीवुड ट्रैक नहीं बल्कि असली हिप हॉप संगीत हैं, जो कि जवान दिलो की धड़कन जैसा है। यह पहली बार है कि किसी भी फिल्म में ५ से ज्यादा रैपर्स मशहूर रैपर्स डिवाइन, नेजी और एमीवे एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। यह उनके फैन्स के लिए बड़ी बात है की उनके चहेते बड़ी स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म में  कुल 18 गाने हैं और सभी गानों में इंटेंस लिरिक्स के साथ मजेदार रैप संगीत शामिल किया गया है।

फ़िल्म में रणवीर का किरदार भारतीय रैपर नेज़ी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस के जीवनगाथा से प्रेरित है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित " गली बॉय" 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि इसके रिलीज हुए गानों को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और यह युवाओं और सभी रैप प्रेमियों के बीच लोकप्रोय हो रहे हैं। गली बॉय धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है। पहली बार बड़े पर्दे पर आलिया भट्ट के साथ नज़र आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फ़िल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। गली बॉय में आलिया भट्ट भी हैं जो एक्सेल एंटरटेनमेंट और जोया अख्तर के साथ पहली बार अभिनय कर रही हैं और फिल्म में अनदेखे अवतार में नज़र आएंगी। जोया अख्तर द्वारा रचित भूमिगत संगीत की वास्तविक दुनिया में रणवीर सिंह का रैपर अवतार दर्शकों को पसंद आ रहा है।