Posted on 22 Dec, 2020 10:10 pm

Likes - 1 501


महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने फिल्म

प्रसिद्ध धार्मिक गुरु सत्य साईं बाबा पर एक बायोपिक बनाने के लिए निर्माता बालकृष्ण श्रीवास्तव और निर्देशक विक्की राणावत साथ आए हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में इस फ़िल्म के पोस्टर का अनावरण किया गया और इसे महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने लॉन्च किया। यह फ़िल्म 22 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहा जाता है कि सत्य साईं बाबा शिरडी के साईं बाबा के अवतार थे। साईं को मानने वाले लाखों लोगों की एक ही मान्यता है। पांच साल की उम्र में, उन्होंने खुद को भगवान घोषित कर दिया था। और ये बातें भी लोगों ने साबित कर दीं जब उन्होंने चमत्कार किया।

देश के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय अब्दुल कलाम आज़ाद से लेकर सुपरस्टार रजनीकांत, ऐश्वर्या राय बच्चन और भारतीय क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर तक कई लोगों ने उन पर विश्वास किया। छोटा सा गाँव पुट्टापुरी, जहां पास सड़कें और बुनियादी ढाँचे नहीं थे, आज यहां विश्व प्रसिद्ध अस्पतालों संगीत और शिक्षा केंद्रों और आम लोगों के लिए कई अन्य सुविधाएं हैं। आज भी उनमें विश्वास करने वाले लाखों लोग मानते हैं कि वह फिर से प्रेम साईं के रूप में अवतार लेंगे।

इस फिल्म में अनूप जलोटा, साधिका रंधावा, जैकी श्रॉफ, गोविंद नामदेव, मुरली शर्मा, अरुण बख्शी, मुश्ताक खान, बबनराव घोलप महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। सुधाकर शर्मा ने गीत लिखे हैं जो बप्पी लाहिरी , सुमीत टप्पू द्वारा संगीतबद्ध हैं। आत्मान फिल्म्स के बब्बन राव घोलप ने ए वन क्रिएशन के बालकृष्ण श्रीवास्तव द्वारा निर्मित फ़िल्म प्रस्तुत की है । फ़िल्म सुभाष सहगल, अंकिता और निकिता श्रीवास्तव द्वारा सह-निर्मित है। सचिंद्र शर्मा ने फ़िल्म की कहानी लिखी है। तो तैयार हो जाएं एक और बायोपिक देखने के लिए।

By Gaazi Moin