Posted on 12 Sep, 2020 03:00 pm

Likes - 1 556


पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर रिलीज़ होगी फिल्म

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित फ़िल्म मुग़लसराय जंक्शन उनके जन्मदिन २५ सितम्बर २०२० को ओटीटी पर रिलीज़ होगी। फ़िल्म में दीनदयाल उपाध्याय के टीचर  का किरदार निभानेवाले अनूप जलोटा और फ़िल्म के निर्माता महावीर प्रसाद ने मुंबई में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी आधिकारिक घोषणा की। एम प्रसाद प्रोडक्शन और अनूप जलोटा प्रोडक्शंस  के बैनर तले निर्मित फ़िल्म मुग़लसराय जंक्शन भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बायोग्राफ़ी है। यह कहानी है मथुरा, उत्तर प्रदेश के एक छोटें से गाव में गरीब परिवार में जन्मे एक ऐसे व्यक्ति की जिसने देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

फ़िल्म मुग़लसराय जंक्शन का निर्देशन आशीष कुमार कश्यप ने किया है। फ़िल्म के निर्माता महावीर प्रसाद और गीता प्रसाद हैं। फ़िल्म का सबसे आकर्षक फ़िल्म का संगीत है जिसे चंद्रा सूर्या ने कम्पोज़ किया है। फ़िल्म में एक प्रेरणादायक गीत अनूप जलोटा ने गाया भी हैं। गीत हरीओम् शर्मा और देवकी नंदन शांत ने लिखे हैं, फ़िल्म की सिनेमेटोग्राफ़ी निरंजन सिंह ने की है। शिप्रा प्रकाश और अरुणा प्रकाश फ़िल्म की एक्जयुक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। 

फ़िल्म में मोहित कनौजिया ने दीनदयाल उपाध्याय का किरदार निभाया हैं। हालिया प्रदर्शित वेब सीरिज़ पाताल लोक में अभिनय करनेवाले अनूप जलोटा फ़िल्म मुग़लसराय जंक्शन में दीनदयाल जी के अध्यापक की भूमिका में नज़र आयेंगे। फ़िल्म में एक प्रेरणात्मक गीत भी फ़िल्माया गया हैं। फ़िल्म में अन्य महत्वपूर्ण किरदार में सीमा मोदी , योगेश वर्मा , ज्ञानेश शुक्ला , मृदुलय सिंह मेडी , डाक्टर सुजाता चौधरी , पार्थ वर्मा समृधी सिंह,  आर्यमन कश्यप, अपराजिता कश्यप और आराध्या कश्यप नज़र आएँगे ।

फ़िल्म की शूटिंग लख़नऊ और आस पास के लोकेशंस पर की गयी हैं । मीडिया को सम्बोधित करते हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा कि यह फ़िल्म पंडित दीनदयाल जी के जीवन यात्रा पर आधारित है माँ भारती से उनके प्रेम और कर्मठता आपको देखने को मिलेगी। फ़िल्म की पूरी टीम ने एक अच्छी और प्रेरणादायक फ़िल्म बनाई हैं।

इस अवसर पर निर्माता महावीर प्रसाद ने बताया " यह फ़िल्म पंडित दीनदयाल जी को मेरी श्रद्धांजलि है। इस फ़िल्म के निर्माण में शुरू से अब तक अनूप जलोटा जी का बहुत सहयोग  रहा हैं। फ़िल्म एक ऐसे महानायक की कहानी है जिन्होंने देश के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

By Gaazi Moin