Posted on 28 Mar, 2019 06:40 pm

Likes - 0 595


एकता अजय कपूर ने सोनू निगम के साथ अपना पहला गाना गाया

बॉलीवुड में आजकल कई नए सिंगर्स और संगीतकार आ रहे हैं. एक नई सिंगर एकता अजय कपूर जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका वाली फिल्म "रोमियो अकबर वाल्टर" से शुरुआत करने जा रही हैं जिसमे वह अपने गाए गीत "वंदे मातरम" के ज़रिये देशभक्ति के जज्बे को जगाने के लिए तैयार हैं। एकता ने अपना पहला गाना देशभक्ति के जज्बे से भरपूर चुना। वह बताती है कि यह गीत उन के दिल में एक विशेष स्थान क्यों रखता है। "मैं वंदे मातरम को अपना पहला गीत मानते हुए गौरवशाली महसूस कर रही हूं। वंदे मातरम हर भारतीय के दिल में एक विशेष स्थान रखता है, हर बार जब हम इसे सुनते हैं तो देशभक्ति की लहर दौड़ जाती है।'' एकता अजय कपूर कहती हैं।

इस नई गायिका ने सोनू निगम के साथ अपना पहला गीत गाने के लिए अपनी खुशी भी साझा की है। "ओह माय गॉड! वह एक अद्भुत गायक और एक उम्दा व्यक्ति हैं। उनकी आवाज़ में कुछ खास है जिसकी वजह से वह हमेशा हमारे दिलों पर राज करते रहेंगे। "

केवाईटीए प्रोडक्शंस के साथ मिलकर वायकाम 18 मोशन पिक्चर्स, वीए फिल्म कंपनी और रेड आइस प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर 5 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। रॉबी ग्रेवाल द्वारा लिखित और निर्देशित रोमियो अकबर वाल्टर (RAW)एक थ्रिलर मूवी होगी.