Posted on 18 Aug, 2019 04:20 pm

Likes - 0 569


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सय्यद शाहनवाज़ हुसैन ने किया

मुंबई में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सय्यद शाहनवाज़ हुसैन ने रूपा दत्ता एक्टिंग अकेडमी का उद्घाटन किया। यहां अतिथियों में ब्राइट के योगेश लखानी, गूफी पेंटल, गणेश आचार्या, पुनीत इस्सर, निखिल कामत, राजेश एम मेथारमानी, राजीव निगम, राजू टांक, शम्मी छाबड़ा, नसीर, सुनील पाल, एहसान कुरैशी जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं। आपको बता दें कि यह एक्टिंग अकादमी मुंबई अंधेरी वेस्ट में मॉर्या हाउस, रिद्धि राग क्रियेशन्स, मोरया हाउस, जी 2, ग्राउंड फ्लोर पे मौजूद है।

कोलकाता के एक अति साधारण परिवार से आई अभिनेत्री रूपा दत्ता की सोच असाधारण है। सिर्फ दस साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रूपा अपनी शख्सियत और शालीनता से सबका दिल जीत लेती हैं। अभिनय के अतिरिकत वह सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हैं। रूपा द्वारा स्थापित सूल फाउंडेशन से वह महिला सशक्तीकरण के लिए भी काम करती हैं। अपनी एक्टिंग एकेडमी से रूपा दत्ता उन बच्चो और महिलाओं को अभिनय का प्रशिक्षण देने जा रही हैं, जो रूपा की ही तरह अति साधारण परिवार से आए हों। ऐसे बच्चो और लड़कियों को वह मुफ्त में भी एक्टिंग सिखा देगी जो आर्थिक रूप से कमजोर होंगे। रूपा ऐसे प्रतिभाशाली बच्चो लड़कियों के लिए फरिश्ता बनकर आई हैं।