Posted on 07 Sep, 2019 07:10 pm

Likes - 1 661


गो सेलेब के नवरात्री के भूमि पूजन पे भूमि त्रिवेदी, रिमी सेन, अमन त्रिखा, जसलीन मथारू की शिरकत

गो सेलेब की टीम भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाल का काम कर रही है। गो सेलेब के चिराग शाह और विनोद ढाकरे ने मेहमान और कलाकारों को भूमि पूजन के लिए गोरेगांव के बांगुर नगर में आमंत्रित किया जहाँ चार शहरों में होनेवाले डांडिया के बारे में बताया गया। सिंगर भूमि त्रिवेदी, एक्ट्रेस रिमी सेन ,अरविन्द वेगड़ा ,सलमान अली ,संगीतकार मिलिंद ,संगीतकार जतिन पंडित , राहुल पंडित, जसलीन मथारू ,निशा उपाध्याय ,निराली फौजदार ,विधायक और पूर्व मेयर श्री सुनील प्रभु , ब्राईट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी ,सुनील पाल , चांदनी ,धर्मेश चौहान ,अमन त्रिखा ,आकाश अग्रवाल ,सिंगर जश , उर्वशी सोलंकी ,विपिन कौशिक और कई जानेमाने मेहमान इस इवेंट में शरीक हुए। सारे सिंगर ने खूब कमाल की परफॉरमेंस दी जिसकी वजह से सूरत ,बड़ौदा से आये खेलइया ने खूब जमकर डांस किया। क्लब महिंद्रा ,तिरुपति , ख़ुशी एम्बिएंट ,एसडी पेंट ,मिड डे ,व्यो ,ऑक्टिवा एंटरटेनमेंट ,ओहना हेल्थ ,ऐ जी एस ,इंडिया ऐब्सोल्यूट मैगज़ीन ,बॉक्स सिनेमा ,ब्राईट आउटडोर और कई ब्रांड इस नवरात्री के पार्टनर हैं। आपको बता दें कि इस साल गो सेलेब एक साथ चार बड़े शहरों में नवरात्री का आयोजन कर रहा है -मुंबई ,सूरत, बड़ौदा और अहमदाबाद में।

बिग बॉस फेम जसलीन मथारू यहां बेहद उत्साहित नजर आईं। भूमि त्रिवेदी और अमन त्रिखा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से यहां ऑडिएंस का दिल जीत लिया।