Posted on 05 Mar, 2019 02:00 pm

Likes - 0 485




सौंदर्य प्रतियोगिता के इस युग मे पिछले दिनों पटना में एक अनोखे तरह का ब्यूटी कॉन्टेस्ट हुआ जिसका नाम है "मिसेज बिझार"। बिहार और झारखंड के मिश्रण से तैयार किया गया है बिझार। बिहार की राजधानी पटना में हुए इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विशेषता यह रही कि इसमे विवाहित महिलाओं ने हिस्सा लिया।

इस शो में चार्ली चैप्लिन 2 के नाम से दुनिया भर में विख्यात राजन कुमार ने स्पेशल परफॉर्मेंस पेश की। दर्शकों ने यहां गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके राजन कुमार के  इस स्पेशल परफॉर्मेंस से रोमांचित हो उठे। आपको बता दें कि राजन कुमार देश विदेश में चार्ली चैप्लिन के अबतक हज़ारों शोज़ कर चुके हैं। इस अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति झिंगियानी भी मौजूद थीं, उन्होंने राजन कुमार का अभिवादन किया। चार्ली चैप्लिन 2 को फ्लाइंग किस देकर प्रीति ने उनकी हौसला अफजाई की।

राजन कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आम तौर पर माना जाता है कि शादी के बाद औरतों का करियर खत्म हो जाता है मगर दरअसल यह कांटेस्ट महिला सशक्तिकरण की बात को आगे बढ़ाता है। शादी के बाद भी न केवल महिलाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका होता है बल्कि वे मिसेज बिझार का ताज भी पहन सकती हैं। हुस्न का यह मुकाबला अपने आप मे एकमात्र ऐसा मुकाबला है जो अंग्रेज़ी और हिन्दी दोनो भाषाओं में हुआ। यह मुकाबला जीतने वाली महिला को फ़िल्म इंडस्ट्री में भी मौका मिलने की उम्मीदें हैं क्योंकि इस कांटेस्ट में बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां भी शामिल हुईं हैं। देखा जाए तो यह कांटेस्ट बिहार और झारखंड की प्रतिभाशाली और हसीन महिलाओं के लिए एक सुनहरा मौका है।" आपको बता दें कि इस कांटेस्ट को प्रस्तुत कर रहे हैं देवभूमि डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर अर्चना और प्रशांत कुमार पंकज और री स्टाइल की कल्पना कुंदन और रूपम रंजन। शो के पार्टनर विनायक डेवलपर्स और हरिप्रिया ज्वेल्स हैं। ये शो बहुत सी औरतों के लिए एक मिसाल और प्रेरणा का एक बड़ा जरिया बनेगा।