Posted on 02 May, 2019 01:20 pm

Likes - 0 586


फिल्म

फ़िल्म एक था टाइगर और टाइगर जिन्दा है के बाद अभिनेता गवी चहल अब इंडिया की गौरवशाली गाथा को फिल्म 'ये है इण्डिया' के साथ पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाले है। फिल्म "ये है इण्डिया"  का जब ट्रेलर मुंबई में लांच किया गया तो इस अवसर पर निर्देशक लोमहर्ष, निर्माता संदीप चौधरी  अभिनेता गवी चहल, मोहन अगासे, अंतरा बनर्जी, सुरेन्द्र पाल, अभिनेता मेजर बिक्रमजीत, अजित सिधाए, सदानंद शर्मा,  गायक राजा हसन, करमवीर  चौधरी, डिस्ट्रीब्यूटर गुरदीपसिंह संधू, फ़िल्म के प्रेजेंटर स्वपन बोस, पॉवर्ड बाय कंपनी एयरकैम की तरफ से राजेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि वैश्विक स्तर पर इंडिया के अग्रणी सामाजिक कल्याण कार्यकर्ता के. एन. सिंह ( निर्देशक डब्ल्यूएमसी ) उपस्थित रहे।

फिल्म में मुख्य भूमिकाएँ गवी चहल और डीना उप्पल द्वारा निभाई गई हैं। मोहन अगाशे, मोहन जोशी, सुरेंद्र पाल, अंतरा बनर्जी, विशाल शर्मा, जेन ओ बोस्टोक और मेजर बिक्रमजीत जैसे दिग्गजों को महत्वपूर्ण  भूमिकाओँ में देख जायेगा। "ये है इंडिया" ने अपने विश्व प्रदर्श्न के दौरान कई दिल जीते हैं। कान्स फिल्म समारोह में विशेष प्रदर्शन के साथ साथ इस फिल्म का प्रदर्शन गूगल एवँ फेसबुक मुख्यालय मे भी किया गया था जहाँ इस फिल्म को बहुत तरीफे मिली और भारतियोँ को सम्मान । यह फिल्म पहले ही ऍफ़ओजीएसवी फिल्म समारोह अमेरिका में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीत चुकी हैं। कई देशों में भारतीयों को गौरवांवित करने के बाद "ये है इंडिया" अब 24 मई को भारतीय सिनेमाघरों मे आने जा रही है।

इस फिल्म के निर्देशक लोम हर्ष की अब तक की हर फिल्म अवॉर्ड विजेता रही है। लोम हर्ष मूल रुप से ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं और उनकी जन्म भूमी राजस्थान है। अब तक उन्होंने अपनी फिल्मों के ज़रिये 25 से अधिक राष्ट्रिय -अ‍न्तराष्ट्रिय अवॉर्ड जीते हैं। पिछले साल उन्हें भारतीय संसद (दिल्ली) में यूनिवर्सल पीस फेडरेशन द्वारा शांति के लिए युवा राजदूत के रूप में भी सम्मानित किया गया। लोम हर्ष को समाजिक, आदर्श संदेश देने वाली एवँ देश भक्ती पर अधारित विषयो पर फिल्म बनाने के लिये जाना जाता है। उनके निर्देशन मे बनी “ये है इंडिया” उनकी पहली फिल्म है जिसने अमेरिका में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड जीता। उनके द्वारा निर्देशित चिकन बिरयानी ने 13 अवॉर्ड और नामांकन जीते जबकी 'चिकन बिरयानी 2' अभी तक 10 अवॉर्ड और नामांकन अपने नाम कर चुकी है उसका प्रदर्शन अभी नही किया गया है। अपने लगभग सभी प्रोजेक्टस का लेखन भी वे खुद ही करते हैं।

ट्रेलर के  साथ  इस फिल्म का संगीत भी ज़ी म्यूजिक ने जारी किया। इसका संगीत बेहद कर्णप्रिय और मधुर है जिसे राजा हसन और तपेश आर पंवार द्वारा दिया गया है और आवाज से सजाया है जावेद अली, मधुश्री, शाहिद माल्या, राजा हसन, एन.आर.एस. और तपेश पंवार ने। इस अवसर पर निदेशक लोम हर्ष ने कहा कि " ये है इंडिया फ़िल्म भारत देश की एक नयी छवि प्रस्तुत करेगी, देश के गौरवशाली इतिहास , मानवीय मूल्यों और समृद्ध परम्परा और पूरी दुनिया में मानवता, प्रेम, आधुनिक विज्ञान और खेलो में अग्रणी अविष्कार की उपलब्धियो से परिपूर्ण आधुनिक भारत को  पूरी दुनियाँ के सामने प्रस्तुत करेंगी  फिल्म  ये है इंडिया ने अंतराष्ट्रीय बाजार में दर्शको की प्रशंसा के साथ ही बॉक्स आफिस पर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की  है अब  फिल्म पुरे देश  में २४ मई को प्रदर्शित होगी।

फिल्म ये है इंडिया, 25 साल के एक एनआरआई की कहानी है, जो यू.के. में पैदा हुआ और अपने देश भारत आता है  भारत के वही रूढ़िवादी विचारों को साझा करता है, जो अपनी विशाल जनसंख्या, प्रदूषण और गरीबी के लिए पूरी दुनियाँ में  जाना जाता है। हालाँकि, नायक को मीडिया में नए विकास या शायद भारत के 'एक ही सिक्के के दूसरे पक्ष' का पता चलता है, जो पहले प्रयास में सफल मंगल मिशन के लिए भी जाना जाता है, एक राष्ट्र जो गर्व से सचिन तेंदुलकर के लिए 'गॉड ऑफ़ क्रिकेट' का खिताब रखता है, जो मदर टेरेसा जैसे आइकनों के साथ अपनी पवित्र उदारता के लिए जाना जाता है। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान, बिहार, मुंबई, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई है "ये है इण्डिया" का निर्माण डीएलबी फ़िल्म्स के बैनर तले  किया गया है  फिल्म के  प्रेज़ेंटर केसीडब्लूआरऍफ़ , फ़िल्म के सह प्रस्तुतकर्ता एयरकैम कंपनी है।  रीत फ़िल्म्स के द्वारा  "ये है इण्डिया" २४ मई को पुरे देश में प्रदर्शित की जायेगी.