Posted on 20 Nov, 2019 04:50 pm

Likes - 1 609


अब्बास मस्तान ने किया  राहुल शर्मा की पहली फ़िल्म एक्सरे का म्यूजिक लांच

बॉलीवुड में इन दिनों कई नए चेहरे आ रहे हैं इसी कड़ी में अब एक और नया चेहरा सामने आने वाला है जिसका नाम है राहुल शर्मा. फ़िल्म एक्सरे में राहुल शर्मा और यशवी कपूर की फ्रेश जोड़ी दिखेगी. निर्माता प्रदीप के. शर्मा ने अपनी इस फ़िल्म एक्सरे का म्यूजिक लांच अँधेरी के क्लासिक क्लब में रखा जहाँ फ़िल्म के कलाकार के अलावा अन्य मेहमानों को भी आमंत्रित किया। इस फ़िल्म में राहुल शर्मा और यशवी कपूर पहली बार नज़र आएंगे। इस म्यूजिक रिलीज़ पे सिंगर स्वाति शर्मा ने लाइव परफॉर्म किया। इस फ़िल्म का संगीत दिया है राज आशू ने और इस फ़िल्म के निर्देशक हैं राजीव रुइया। फ़िल्म का ट्रेलर और गीत देखकर सभी ने राहुल शर्मा को बधाई दी। इस म्यूजिक रिलीज़ पे निर्देशक अब्बास मस्तान , शक्ति कपूर , पंकज बेरी , सुनील पाल ,इवेलिन शर्मा ,अदिति सिंह ,श्रावणी और कई मेहमान आये। राहुल ने यशवी कपूर ,स्वाति शर्मा ,अदिति शर्मा और इवेलिन शर्मा के साथ परफॉर्म किया। टी सीरीज ने इस फ़िल्म का संगीत रिलीज़ किया है जिसका एक गीत एक मिलियन से ज़्यादा लोगों ने देख लिया है। बाबा मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ये फ़िल्म २९ नवंबर को रिलीज़ होगी।